छत्तीसगढ़

महारानी हॉस्पिटल, जगदलपुर में हो रही अनियमितताओं को लेकर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने अधीक्षक डॉ संजय प्रसाद को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

भारतीय युवा कांग्रेस, जिला बस्तर इकाई ने महारानी हॉस्पिटल, जगदलपुर में लंबे समय से चली आ रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर अधीक्षक डॉ संजय प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।



युवा कांग्रेस ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को न तो उचित उपचार मिल पा रहा है और न ही प्रबंधन द्वारा बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्य समस्याएँ इस प्रकार हैं :
1. आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सकीय उपकरणों की भारी कमी।
2. मरीजों से अनावश्यक शुल्क वसूली की शिकायतें।
3. अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का अभाव।
4. चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उदासीनता के चलते मरीजों को समय पर उपचार न मिलना।
5. आपातकालीन सेवाओं में गंभीर लापरवाही।
6. आभा ऐप (ABHA App) के कारण मरीजों को हो रही असुविधाएँ, साथ ही पूर्व में जो सुविधाएँ बिना ऐप के उपलब्ध थीं उन्हें तत्काल पुनः प्रारंभ किया जाए।

इन समस्याओं को रेखांकित करते हुए युवा कांग्रेस ने कहा कि गरीब एवं आमजन वर्ग के मरीजों को इस स्थिति का गंभीर खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है। यह न केवल अस्पताल की साख को धूमिल कर रहा है बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।

युवा कांग्रेस की मांग :
इन अनियमितताओं पर तत्काल संज्ञान लिया जाए।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच कराई जाए।
दोषियों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो।
मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

यदि निर्धारित समयसीमा में ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो युवा कांग्रेस बाध्य होकर जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगी।

जहाँ उपस्थिति रहे युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, जिला सचिव विजय भारती,कमल,रूपचंद,शैलेश, एकादशी बघेल, रामचंद्र,मितान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button