फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: लोइंग में MDA का जिला टीम ने किया सघन निरीक्षण

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़/लोइंग, 12 फरवरी 2026। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में जिला फाइलेरिया अधिकारी डॉ. टी.जी. कुलवेदी एवं जिला टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोइंग में ‘सामूहिक दवा सेवन (MDA) अभियान’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने दवा वितरण केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभियान का उद्देश्य और लक्ष्य

लोइंग क्षेत्र में कुल 1,55,424 हितग्राहियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है:

10-12 फरवरी: आंगनवाड़ी, स्कूल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर बूथ लगाकर दवा वितरण। प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक को विशेष जिम्मेदारी दी गई।

13-22 फरवरी: स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन घर-घर जाकर दवा सेवन कराएंगे।

23-25 फरवरी: ‘मॉप-अप राउंड’ के तहत छूटे हुए व्यक्तियों को कवर किया जाएगा।


दवा का सेवन और खुराक

2 वर्ष से कम: दवा प्रतिबंधित।

2-5 वर्ष: 1 गोली डी.ई.सी., 1 गोली एलबेंडाजोल, ऊँचाई 90-119 सेमी पर 1 गोली ईवरमेक्टिन।

6-14 वर्ष: 2 गोली डी.ई.सी., 1 गोली एलबेंडाजोल, ऊँचाई 120-157 सेमी पर 2-3 गोली ईवरमेक्टिन।

15 वर्ष से ऊपर: 3 गोली डी.ई.सी., 1 गोली एलबेंडाजोल, ऊँचाई 158 सेमी से अधिक पर 4 गोली ईवरमेक्टिन।


सावधानियां: दवा खाली पेट न लें और एलबेंडाजोल चबाकर खाएं। सिरदर्द या खुजली होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं, यह परजीवियों के मरने की सामान्य प्रतिक्रिया है।

डेटा अपडेट और निगरानी

मितानिन एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के लिंफेदमा (हाथीपांव) और हाइड्रोसील के नए व पुराने प्रकरणों की जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी को भेजें।

निरीक्षण में उपस्थित

बी.एम.ओ. डॉ. हितेश जायसवाल, डॉ. कविता जायसवाल, डॉ. मानकेशरी जोशी, कविता कसेरा, मैडम तांडी, पीसीआई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, NVBDCP कंसल्टेंट गौतम सिदार एवं समस्त स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।

नागरिकों से अपील

हाथीपांव एक संक्रामक बीमारी है जो मच्छर के काटने से फैलती है। 2030 तक इसे पूरी तरह मिटाने के लिए शासन द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही दवा का सेवन करना अनिवार्य है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि दवा अवश्य लें और अभियान में सहयोग करें।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *