छत्तीसगढ़

उचित मुआवजे की मांग से अटका रेलवे विकास कार्य

Advertisement

सुंदरगढ़। जिले के बिसरा प्रखंड अंतर्गत संतोषपुर ग्राम पंचायत के नया बस्ती क्षेत्र से होकर नई रेल पटरी बिछाने का कार्य किया जा रहा है। रेलवे की ओर से बस्ती तक मिट्टी पटान का कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन जिन मकानों को हटाया जाना है, उनके मुआवजे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

स्थानीय मकान मालिकों का आरोप है कि उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। घरों में रहने वाली महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारियों की ओर से दबाव और धमकी दी जा रही है, जिससे वे भयभीत हैं।

प्रभावित परिवारों का कहना है कि यदि रेलवे द्वारा तय मुआवजा पारदर्शी ढंग से और समय पर दे दिया जाए, तो वे स्वयं ही स्थान खाली करने को तैयार हैं।

वहीं दूसरी ओर, मुआवजे की घोषणा के बाद कुछ अलग रह रहे रिश्तेदार भी हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। कुछ मामलों में तीसरे पक्ष द्वारा जमीन पर मालिकाना हक का दावा कर मुआवजे की राशि प्राप्त करने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है।

मुआवजे को लेकर उत्पन्न इस विवाद के कारण रेलवे का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में स्पष्टता, निष्पक्ष जांच और शीघ्र समाधान की मांग की है, ताकि विकास कार्य भी आगे बढ़ सके और प्रभावित परिवारों को उनका अधिकार भी मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button