छत्तीसगढ़

श्री सत्य साई बाबा के 100 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया गया महिला दिवस,

Advertisement


महिलाओं ने किया 108 गायत्री व श्री सत्य साई स्त्रोतम का सामुहिक पाठ


23 नवंबर को सत्यसाईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव पर आयोजित होगा विविध कार्यक्रम
चक्रधरपुर  । चक्रधरपुर पांच मोड़ स्थित श्री सत्य साई सेवा समिति की ओर से बुधवार को श्री सत्य साई बाबा के 100 वें जन्मोत्सव के उलक्ष्य में मंदिर परिसर में महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर गायत्री पूजन किया। महिलाओं का मंदिर की ओर से पूजन सामग्री मुहैया कराया गया वहीं अपने साथ दीया और फूल लेकर आई महिलाओं ने मंदिर में भगवान सत्य साईं की पूजा अर्चना किया।

महिलाओं ने 108 गायत्री स्त्रोतम का सामुहिक पाठ किया तथा परिवार के लोगों की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न इलाके से बड़ी संख्या में महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनकर शामिल हुई।

कार्यक्रम में अंत में महिलाओं के बीच प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आगामी 23 तारीख नवंबर को साई बाबा के 100 वे जन्मोत्सव समिति परिसर में धूम धाम से मनाया जाएगा जिसकी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सुबह ओमकारम, सुप्रभातम और नगरसंकीर्तन, पाताका उत्तोलन, श्री सत्य साईं कथा, विशेष भजन, विशेष नारायण सेवा, द्ररिद्रनायरण के बीच कंबल वितरण शाम को विशेष भजन कार्यक्रम एवं मंगल आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को शामिल होने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में श्री सत्य साई सेवा समिति पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष राजीव प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Ok in

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button