छत्तीसगढ़

कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी चोरी के बाद सीनाजोरी

Advertisement

कांग्रेस की पतन का कारण पुत्र प्रेम-अंकुर गुप्ता

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही:- शराब घोटाले में ई.डी द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ राजनीति गरमाते जा रही है जहां कांग्रेस आज सभी जिला में आर्थिक नाकेबंदी कर रही है उसी आर्थिक नाकेबंदी के बारे में भाजपा युवा मोर्चा जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही के जिला अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेता चोरी कर रहे हैं और उसपर पूरी कांग्रेस सीनाजोरी कर रही है ।

कांग्रेस की पतन का कारण पुत्र प्रेम
वहीं गुप्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर में सोनिया गांधी के पुत्र प्रेम में लगभग पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो गया है वैसे ही कांग्रेस पार्टी से छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजित जोगी जी भी पुत्र प्रेम में कांग्रेस की लुटिया ऐसी डुबोए की छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष तक कांग्रेस सत्ता हांसिल नही कर पाई और 15 वर्षों के बाद जब दुबारा सत्ता भूपेश बघेल जी के पास आई तो अपने पुत्र व सहयोगियों के साथ इतना भ्रष्टाचार किये कि कांग्रेस को विपक्ष में लाकर खड़ा कर दिया ।

गुप्ता ने आरोप भी लगाया कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस शासन काल में कांग्रेस नेताओं ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। चाहे वो बिजली बिल हाफ करने का मामला हो या फिर किसानों को बकाया बोनस देने का मामला हो।

पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने जनता के हितों को दरकिनार करते हुए कई घोटाले किए जिसमें शराब घोटाला, चावल घोटाला, सीजीपीएससी घोटाला, कोयला घोटाला इत्यादि शामिल हैं । और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस द्वारा की जा रही आर्थिक नाकेबंदी से कांग्रेस जनता के मन मे भ्रम पैदा नही कर सकती ।

बघेल शासन के भ्रष्टाचार से कांग्रेस कार्यकर्ता भी नाराज
बात करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा की कांग्रेस की भूपेश सरकार में हुए भ्रष्टाचार से कांग्रेस कार्यकर्ता भी नाराज है इसलिए जिला जीपीएम कांग्रेस के प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने दूरियां बना ली, जनप्रतिनिधियों सहित कई ब्लाक व जिला पदाधिकारी उक्त प्रदर्शन में शामिल नही हुए वही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता इकबाल सिंह द्वारा 06 जुलाई 2025 को शोसल मीडिया में किया गया पोस्ट भी दिखाया जिसमे वह भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button