छत्तीसगढ़

भाजपा ने किया आदिवासी महिला हॉस्टल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण

भाजपा ने किया आदिवासी महिला हॉस्टल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्यकर्ताओं ने लगाया अपने मां के नाम पेड़ और दिया इसकी सुरक्षा का वचन चक्रधरपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी की ओर से गुरुवार को चक्रधरपुर आदिवासी कन्या छात्रावास में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश भर में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत भाजपा के बड़ी संख्या में कर्ताताओं ने हॉस्टल परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही हॉस्टल के छात्राओं को पौधारोपण के लिए पौधा प्रदान किया।

भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में किए गए इस अभियान में हॉस्टल की अध्यक्षा स्नेहलता डागा ने इस कार्यक्रम में शामिल छात्राओं ओर पार्टी के कार्यकर्ताओं को पौधारोपण में सहयोग किया। भाजपा के इस योजना के तहत देश भर में पर्यावरण सुरक्षा और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लाखों की संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से छात्राओं को पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए पेड़ लगाने और सुरक्षा के लिए दूसरों की भी जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, प्रदेश महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्या श्रीमती मालती गिलुवा, चक्रधरपुर विधानसभा प्रभारी पवन शंकर पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेष नारायण लाल, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन विश्वकर्मा, रुपेश साव, भाजपा नगर महामंत्री गौतम रवानी, बजरंग महानंद, नगर मंत्री अभय कुमार साव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती विमला प्रसाद, अनूप दुबे, डारे बोदरा, दुर्योधन प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button