छत्तीसगढ़

पूना मारगेम (पुनर्वास से पुनर्जीवन) पहल से प्रभावित होकर 65 लाख के 27 ईनामी सहित 37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया

Advertisement

छत्तीसगढ़ शासन, भारत सरकार, दन्तेवाड़ा पुलिस, स्थानीय प्रशासन तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल क्षेत्र में शांति स्थापना, पुनर्वास सुनिश्चित करने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि पूना मारगेमः पुनर्वास से पुनर्जीवन बस्तर में स्थायी शांति, गरिमा और समग्र प्रगति की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में  उभर रहा है।

🔷️जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जगदलपुर रेंज श्री एस. अरूल कुमार (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे छ0ग0 शासन की ‘‘पूना मारगेम’’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) पहल पर भरोसा जताते हुए माओवादी हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपना रहे हैं और समाज के मुख्यधारा में शामिल हो रहे है।

आज दिनांक 30.11.2025 को समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 65 लाख के 27 ईनामी सहित 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की ईच्छा जाहिर की जिसका स्वागत करते हुए इन्हें उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), कमाण्डेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री गोपाल यादव, कमाण्डेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री अनिल कुमार प्रसाद, कमांडेंट 80वीं वाहिनी सीआरपीएफ  श्री जितेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) एवं उप कमांडेंट विमल (आसूचना शाखा) के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।

🔷️ उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स, विशेष आसूचना शाखा दन्तेवाड़ा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 230वी वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा एवं आरएफटी जगदलपुर का विशेष योगदान रहा।

🔷️ आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रषिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।


🔽 आज दिनांक 30 नवम्बर 2025 को आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की सूची
1. कुमली उर्फ अनिता मण्डावी – कंपनी नम्बर 06 सदस्य/एसजेडसीएम कमलेश की गार्ड (08 लाख रूपये ईनामी)।
2. गीता उर्फ लख्मी उर्फ लक्ष्मी मड़काम – कंपनी नम्बर 10 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।
3. रंजन उर्फ सोमा मण्डावी – कंपनी नम्बर 06 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।
4. भीमा उर्फ जहाज कलमू – कंपनी नम्बर 02 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।
5. क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े – एसीएम आमदई एरिया कमेटी (05 लाख रूपये ईनामी)।
6. कुमारी मुन्नी कर्मा – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।
7. लक्ष्मी अटामी – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।
8. कृष्णा पदामी – पल्लेवाया पंचायत मिलिषिया कमाण्डर (02 लाख रूपये ईनामी)।
9. श्रीमती मगंड़ी उर्फ मंगली हेमला – ककाड़ी आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष (02 लाख रूपये ईनामी)।
10. दशरू डोडी – बेलनार आरपीसी मिलिषिया सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।
11. नंदू मंडावी – गमपुर पंचायत सीएनएम कमाण्डर (02 लाख रूपये ईनामी)।
12. विज्जा मिच्चा – कोलनार आरपीसी मिलिषिया अध्यक्ष (02 लाख रूपये ईनामी)।
13. हिड़मे कुहड़ाम – मंलागेर एरिया पार्टी सदस्य/ एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
14. रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
15. राजू उर्फ गांधी लेकाम- इन्द्रवती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
16. जनकू वेको- बोड़गा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01लाख रूपये ईनामी)।
17. बुधराम माड़वी – पल्लेवाया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
18. सुखमति उर्फ सुक्की ताती – एलओएस सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
19. सुकलू कड़ियाम – गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
20. टाकलू उर्फ अजय कष्यप – आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
21. बामन मण्डावी – हण्ड्री आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
22. अर्जुन कंुजाम – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
23. कुमारी सोमारी परसा – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
24. विजय ओयाम – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
25. फुलमती उर्फ शांति वेको – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
26. नितेष उर्फ बदरू अलामी – कुसमेली आरपीसी सीएनएम सदस्य (50 हजार रूपये ईनामी)।
27. सुखराम कुहड़ाम – जैगूर आरपीसी सीएनएम सदस्य (50 हजार रूपये ईनामी)।
28. मारा राम लेकाम – मूलवासी बचाओ मंच सदस्य (निरंक)।
29. हेमला बुगुर – ताकीलोड़ पंचायत कृषि शाखा सदस्य (निरंक)।
30. बबलु ओयाम – बेचापाल आरपीसी छात्र संगठन सदस्य (निरंक)।
31. मंगडू लेकाम – डोडीतुमनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)।
32. बामन उर्फ साई कुंजाम – डोडीतुमनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/संस्कृति शाखा अध्यक्ष (निरंक)।
33. मल्ला बारसे – रेवाली पंचायत संघम सदस्य (निरंक)।
34. पाण्डू ताती – ग्राम अचेली जीआरडी सदस्य (निरंक)।
35. नंदा मड़काम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)।
36. श्रीमती देवे मड़काम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)।
37. लिंगा कुंजाम – अरनपुर आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)।

🔶 आत्मसमर्पित माओवादी निम्नलिखित घटनाओं में शामिल रहे:-
 आत्मसमर्पित महिला माओवादी एसीएम/आमदई एरिया केएएमएस अध्यक्ष पोदिये उर्फ क्रांति गावड़े, वर्ष 2024 में ग्राम गोबेल एवं ग्राम थुलथुली के जंगल में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में थी शामिल।
 आत्मसमर्पित महिला माओवादी कंपनी नम्बर 06 सदस्य/एसजेडसी कमलेष की गार्ड कुमली उर्फ अनिता मण्डावी, वर्ष 2024 में ग्राम गोबेल एवं ग्राम थुलथुली के जंगल में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में थी शामिल।
 आत्समपर्पित माओवादी कंपनी नम्बर 02 सदस्य, भीमा उर्फ जहाज कलमू वर्ष 2019 माह मई में भैरमगढ़-केषकुतुल के बीच जंगल में पुल के पास पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने एवं वर्ष 2020 माह मार्च में टीसीओसी अभियान के दौरान ग्राम मिनपा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर 26 जवान शहीद/20 जवान को घायल कर हथियार एवं एम्युनिषन लूटने की घटना में शामिल था।
 आत्मसमर्पित महिला माओवादी आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य/डीव्हीसीएम निर्मला की गार्ड हुंगी उर्फ रोषनी सोड़ी, वर्ष 2024 में ग्राम गोबेल एवं ग्राम थुलथुली के जंगल में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में थी शामिल।
 आत्मसमर्पित माओवादी आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य टाकलू उर्फ अजय कष्यप, वर्ष 2024 में ग्राम थुलथुली के जंगल में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में था शामिल। 
 अन्य आत्मसमर्पित माओवादी अपने-अपने क्षेत्र में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्प्लेट लगाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे।

🟩उल्लेखनीय है कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर, पिछले 20 महीनों में दंतेवाड़ा जिला में 165 ईनामी माओवादी सहित कुल 508 से अधिक माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा को अपनाया है। माओवादियों की वरिष्ठ नेतृत्व से लेकर आधार क्षेत्र के सक्रिय कैडर तक बड़ी संख्या में माओवादी संगठन से अलग हो चुके हैं।

🟩लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 333 ईनामी माओवादियों सहित कुल 1160 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण जिसमें जिला दन्तेवाड़ा के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों बस्तर, बीजापुर एवं नारायणपुर के 916 पुरूष माओवादी तथा 244 महिला माओवादी शामिल हैं।

🟩माओवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील
‘‘पूना मारगेम’’ यह संदेश देते हैं कि हर किसी को लौटने का अवसर है। दन्तेवाड़ा पुलिस तथा जिला प्रशासन शांति एवं विकास के दोहरे लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है तथा माओवादियों को संवाद, अवसर और संवेदना के माध्यम से समाज में लौटने का मार्ग देता रहेगा। माओवादियों से यह अपील की गई है कि वे हिंसा का मार्ग त्यागें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझें और शांति, सद्भाव एवं पुनर्वास का मार्ग अपनाएं।
हिंसा का मार्ग छोड़िए, शांति, पुनर्वास और सम्मान की राह अपनाइए : अपने परिवार और बस्तर के लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button