नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों की IED सामग्री बरामद, पुलिस-ITBP की संयुक्त कार्रवाई

By
Advertisement
Advertisement

नारायणपुर । जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांगाली–मंडोली–आसनार–ओरछा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई IED बनाने की सामग्री को पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया गया है। यह कार्रवाई विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

गुप्त सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने विस्फोटक उपकरण निर्माण से जुड़ी सामग्री छिपाकर रखी है। सूचना की पुष्टि के बाद नारायणपुर पुलिस और ITBP 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया गया।

जंगल से विस्फोटक निर्माण से जुड़ी सामग्री बरामद

सर्च के दौरान जंगल क्षेत्र से नक्सलियों के उपयोग में आने वाली कई वस्तुएँ बरामद की गईं। इनमें प्रेशर कुकर, रस्सी, बिजली वायर, चार्जर, बैटरियां, पेंसिल सेल, पाइप, इंजन ऑयल सहित IED निर्माण में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री शामिल है। सभी वस्तुओं को मौके पर पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्त किया गया।

थाना ओरछा में सामग्री सुरक्षित, मामला दर्ज

बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से थाना ओरछा लाकर प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नारायणपुर जिले में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *