छत्तीसगढ़
नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कलेक्टर ने धर्मपत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान

कोरबा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मंगलवार को सुबह से प्रदेशभर में लोग बढ़ चढ़ कर मतदान कर रहे हैं।
कोरबा के मतदान केंद्रों में सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने सपत्नीक मतदान किया।




