छत्तीसगढ़

शांतिपारा, बतौली में दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की उमड़ रही भीड़



अंबिकापुर बतौली। सरगुजा जिले के दुर्गा पूजा समिति शांतिपारा, बतौली, कुनकुरी द्वारा नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूजा पंडाल में सुबह और शाम भक्तों की भीड़ जुट रही है। माता दुर्गा की पूजा के लिए विशेष श्रद्धा दिखाई गई। महा आरती किया गया
समिति द्वारा स्थापना 1984 से 40 वर्ष होने जा रही है यहां अष्टमी नवमी दशमी को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जगराता का आयोजन किया जाता है एवं मेला आयोजन होता है कई प्रकार की दुकान झूला पूरा प्रांगण हजारों के भीड़ में रहती नवरात्रि के समय दुर्गा माता पूजा का भी विशेष महत्व है।

नारी को शक्ति के प्रतीक रूप में देखा जाता है। नौ दिवसीय नवरात्रि की पूजा गुरुवार से शुरू हो गई है। नवरात्रि के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। दुर्गा पूजा और नवरात्रि के अवसर पर  मां के दर्शन की समय सूची में भी काफी बदलाव किया गया है,नवरात्रि के अवसर पर मंदिर को सुंदर लाइट एवं फूलों से भी सजाया गया है।

निमिया के डाढ़ी मैया झुलेली झुलनवा कि झूली झूली ना…

मां दुर्गा की भक्ति के भवसागर में शांतिपारा डूब गई है। हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में डूबा है। नवरात्रि की धूम मची हुई है। हर भक्त, शक्ति की भक्ति में डूबा हुआ है। आरती के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। अष्टभुजा दुर्गा माताजी के नवरात्र के मौके पर पूजा समितियों, समूहों की ओर से जगह-जगह पर कलश स्थापित किया गया है। श्रद्धालु यहां पहुंचकर सुख, समृद्धि के लिए माता से आर्शीवाद मांग रहे है।

मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना…

ब्रह्मचारिणी के रूप की पूजा की गयी है, आदि शक्ति मां के नवरात्र में  देवीमय हो गया है,  मंदिर, पूजा पंडाल व घरों से सुगंधित खुशबू की फिजां और पूजा की घंटियां भोर से ही वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं। दिव्य स्वरुपा मां दुर्गा के शास्त्रों में 108 नाम बताये गये हैं। परंतु इन नौ दिनों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी व सिद्धिदात्री का ही पूजन किया जाता है।

घर-घर में हो रहा है दुर्गा सप्तशती का पाठ, श्रद्धा व विश्वास के साथ व्रत…

दुर्गा मंदिर, पूजा पंडाल व घर में श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की जा रही है। शहर में नगर में मां की झांकियां व देवी जागरण के कार्यक्रम अनवरत चल रहे हैं. घर-घर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। मां के भक्त इन दिनों श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रख रहे हैं. सुबह चार बजे से ही घर-घर दुर्गा पूजा शुरू हो जाती है। इसके बाद लोग मंदिरों में दर्शन करके अपनी पूजा को विराम देते हैं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र के पर्व पर भारी उल्लास देखा जा रहा है।

गांव व शहरों में मंदिरों की आकर्षक ढंग से सजावट…

शहर के पूजा पंडालों में विभिन्न मंदिरों की झलक दिख रही है, पंडाल के आस-पास के ब्लॉकों को भी रोशनी से जगमग की गयी है, देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, रात्रि में देवी गीतों का आयोजन किया जा रहा है। गांव धार्मिक रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी मंदिरों की आकर्षक ढंग से सजावट की गई है। सुबह से ही महिलाएं व युवतियां ही नहीं, छोटी-छोटी बच्चियां भी मंदिरों में रंग बिरंगे दिखाई दे रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button