छत्तीसगढ़

एनआईटी राउरकेला का 23वां दीक्षांत समारोह : 1948 छात्रों को मिली उपाधि, मेधावी हुए सम्मानित

Advertisement

राउरकेला, 6 सितम्बर 2025। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला (एनआईटी राउरकेला) का 23वां दीक्षांत समारोह शनिवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 1948 स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 471 महिला और 1477 पुरुष छात्र शामिल रहे।



समारोह के मुख्य अतिथि बृजेन्द्र प्रताप सिंह, चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर, नालको थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस. एन. सुब्रह्मण्यन, चेयरमैन, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, एनआईटी राउरकेला ने की और निदेशक प्रो. के. उमामहेश्वर राव ने निदेशक की रिपोर्ट प्रस्तुत की।



मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में सभी स्नातकों को बधाई देते हुए कहा –
“आपकी मेहनत और समर्पण ने आपको यह सफलता दिलाई है। इस सफलता के पीछे संकाय सदस्यों, प्रबंधन और अभिभावकों का योगदान सराहनीय है। एनआईटी राउरकेला को देशभर में 13वां और एनआईटी संस्थानों में दूसरा स्थान प्राप्त होना गर्व का विषय है।”



उन्होंने कहा कि भारत इस समय 7-8% की आर्थिक वृद्धि दर के साथ विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में है। यह स्नातकों के लिए अवसरों से भरा समय है। “भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है और इस लक्ष्य की सबसे बड़ी ताकत हमारे युवा हैं। इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासक, डॉक्टर और उद्यमी भारत के भविष्य की धुरी हैं। इसलिए भारत में रहें, भारत का समर्थन करें और इस यात्रा में योगदान दें।”



मेडल और पुरस्कार

शैक्षणिक उत्कृष्टता के सम्मान में इस वर्ष 09 संस्थान स्वर्ण पदक, 07 एंडोमेंट स्वर्ण पदक, 09 एंडोमेंट पुरस्कार और 58 शाखा टॉपर्स को रजत पदक प्रदान किए गए।

डिग्रियों का वितरण

संस्थान ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में निम्नलिखित डिग्रियाँ प्रदान कीं –

बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech.) – 1044 (205 महिला, 839 पुरुष)

बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch.) – 19 (04 महिला, 15 पुरुष)

बी.टेक.-एम.टेक. ड्यूल डिग्री – 44 (01 महिला, 43 पुरुष)

इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ साइंस (5 वर्ष) – 65 (08 महिला, 57 पुरुष)

मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc.) – 170 (69 महिला, 101 पुरुष)

मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A.) – 25 (16 महिला, 09 पुरुष)

मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) – 66 (36 महिला, 30 पुरुष)

मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech.) – 422 (99 महिला, 323 पुरुष)

डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) – 93 (33 महिला, 60 पुरुष)


कुल स्नातक : 1948 (471 महिला और 1477 पुरुष)।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button