हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

3 Min Read
Advertisement

थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

काम नही करने की बात बोलने पर आरोपी द्वारा मृतक कों फावड़ा से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त फावड़ा किया गया बरामद

गंभीर अपराधों मे शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी विजय कुमार साकिन उडुमकेला थाना सीतापुर द्वारा दिनांक 24/10/24 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/10/24 कों प्रार्थी अपने घर मे था, कि गाँव का राजेश कुमार प्रार्थी के घर आकर बताया कि प्रार्थी के जीजा रामगहन माझी कों उसका लड़का दीपक माझी दिनांक 24/10/24 कों मारकर हत्या कारित कर दिया हैं,

बाद सूचना पर प्रार्थी मौक़े पर जाकर देखा तो प्रार्थी का जीजा रामगहन मृत हालत मे घर मे पड़ा हुआ था, गर्दन मे चोट लगा था खून निकला था, रामगहन माझी की मृत्यु उसके लड़का दीपक माझी के द्वारा फावड़ा से सर गर्दन मे गंभीर चोट कारित करने हुआ हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 306/24 धारा 103(1) बी.एन.एस.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा की कार्यवाही कर मृतक के शव कों पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, मामले मे गवाहों एवं परिजनों का कथन लेख किया गया, परिजनों एवं गवाहों के कथन मे मृतक की हत्या उसके बेटा दीपक माझी द्वारा ही किये जाने की बात बताई गई हैं, पुलिस टीम मामले के संदेही दीपक माझी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *दीपक माझी उम्र 19 वर्ष साकिन बघमारी घुटरी उडुमकेला थाना सीतापुर* का होना बताया,

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया कि उसका पिता रामगहन माझी आरोपी कों काम नही करने की बात बोलते रहता था जिस कारण घटना दिनांक 24/10/24 के भोर मे आरोपी आवेश मे आकर फावड़ा से मृतक के सर गर्दन मे गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख,उप निरीक्षक रघुनाथराम भगत, आरक्षक धनकेश्वर, मनोहर पैकरा, अशोक कुजूर, सूरजबली, दिलबोधन भगत शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *