छत्तीसगढ़

5 लाख रूपये के ईनामी 1 माओवादी एसीएम सदस्या सहित 5 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा एवं माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे। “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर किया समर्पण

वर्ष 2024 में अब तक कुल 185 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण, वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 411 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया

बस्तर : पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज एवं उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर गढ़चिरोली डिवीजन अन्तर्गत अहेरी एरिया कमेटी सदस्या, पश्‍चिम बस्तर डिवीजन पार्टी सदस्य, बंदेपारा आरपीसी मिलि‍शिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर एवं बोड़लापुसनार जीआरडी कमाण्डर सहित कुल 05 माओवादियों ने आज दिनांक 29/10/2024 को उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, डिप्टी कमांडेंट 222वी वाहिनी केरिपु श्री सुबोध कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा श्री अमित कुमार, कमांडेंट 241वी वाहिनी केरिपु श्री हरविन्दर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री दिनेश सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स बीजापुर श्री सुदीप सरकार के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा,भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में-

1. सुशीला उर्फ बुज्जी उर्फ विमला हेमला माओवादी संगठन में कार्य का विवरण
वर्ष 2009 में ग्राम सावनार बाल संगम सदस्या के पद पर संगठन में भर्ती हुई। वर्ष 2013 में ग्राम सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्या के पद पर कार्य किया। वर्ष 2015 में तोड़का आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्या के पद पर कार्य किया। वर्ष 2017 में गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत पीएलजीए सदस्या के पद पर कार्य की। वर्ष 2018 में पीएलजीए सदस्या के पद पर कार्य की। वर्ष 2019 तक पार्टी सदस्या के पद पर रहकर पश्चिम ब्यूरो एसजेडसीएम गिरधर पुंगाटी के गार्ड ड्यूटी के पद पर कार्य किया। वर्ष 2019 से पार्टी सदस्या के पद पर रहकर अहेरी एरिया कमेटी में कार्य की। वर्ष 2021 से अब तक गढ़चिरोली डिवीजन अंतर्गत अहेरी एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम) के पद पर कार्य कर रही थी ।

महत्वपूर्ण घटना का विवरण
01. जनवरी 2018 को ग्राम मुतवेण्डी पहाड़ी में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थी।
02. अप्रैल 2018 को गढ़चिरोली डिवीजन अंतर्गत पिरमिल एरिया कमेटी के ग्राम कसानुर के जंगल पहाड़ी में पुलिस माओवादी मुठभेड़ में शामिल रही ।
03. अगस्त 2019 को पिरमिल एरिया कमेटी अन्तर्गत ग्राम जिनगांव के जंगल में पुलिस माओवादी मुठभेड़ में शामिल ।
04. जून 2019 को पिरमिल एरिया कमेटी अंतर्गत ग्राम सिपेमपल्ली के जंगल में हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में शामिल ।
05. जुलाई 2020 को गट्टा एरिया कमेटी अन्तर्गत के ग्राम गुरगुट्टा एवं एयरदडम के बीच जंगल पहाडी में पुलिस माओवादी मुठभेड़ की घटना में शामिल।
06. वर्ष 2020 में गढ़चिरोली डिवीजन अन्तर्गत गट्टा एरिया कमेटी क्षेत्र ग्राम आलदण्डी के जंगल पहाडी में सी-60 के साथ मुठभेद की घटना में शामिल ।
07. अक्टूम्बर 2023 को अहेरी एरिया कमेटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कप्पीवेंचा के जंगल में मुठभेड़ की घटना में शामिल ।

2. सुखराम मोड़ियाम माओवादी संगठन मे कार्य का विवरण
वर्ष 2008 में ग्राम बोड़लापुसनार में बाल संगम सदस्य के पद पर भर्ती हुआ। वर्ष 2011 में ग्राम बोड़लापुसनार का भूमकाल मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2020 में गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत पार्टी सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2021 से 2024 तक पश्चिम बस्तर डिवीजन में डीव्हीसीएम चन्द्रन्ना के गार्ड पार्टी सदस्य के पर पद कार्य किया ।
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-
01. वर्ष 2024 को ग्राम पीड़िया के जंगल में पुलिस व माओवादियों के बीच फायरिंग की घटना में शामिल जिसमें 13 माओवादी सदस्य मारे गये ।

3. सुददू कोरसा माओवादी संगठन मे कार्य का विवरण
वर्ष 2009 में ग्राम बोड़लापुसनार में बाल संगम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2017 में गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत पीएलजीए सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2018 में ग्राम बोड़लापुसनार का जीआरडी सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2020 से 2024 तक ग्राम जीआरडी कमाण्डर के पर पद कार्य किया ।
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-
1. वर्ष 2023 में विधान सभा चुनाव के दौरान ग्राम बोड़लापुसनार के चारो ओर 25- 30 जगह स्पाईक होल्स लगाकर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुचाने की नीयत से लगाये थे।
4. लक्खू फरसा माओवादी संगठन में कार्य का विवरण
वर्ष 2015 में ग्राम हिंगुम में बाल संगम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2018 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत पीएलजीए सदस्य के पद पर कार्य करने के दौरान माड़ डिवीजन में भेजा गया। माड़ डिवीजन में सीसीएम कुम्मा के गार्ड डयुटी करते हुए पीएलजीए सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2020 से 2022 तक माड़ डिवीजन में पार्टी सदस्य के पद पर कार्य किया ।
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-
1. वर्ष 2021 में ग्राम जटवामा के जंगल में जडडा पहाडी में 02 दिन तक अस्थाई कैम्प लगाकर ठहरे थे, जहां पुलिस माओवादी मुठभेड़ की घटना में शामिल।
2. वर्ष 2017 में ग्राम इदेर से आदवाड़ा के रास्ते पर लगभग 150 गढडा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल।
5. सन्नू माड़वी माओवादी संगठन मे कार्य का विवरण –
वर्ष 2008 में ग्राम गुज्जाकोंटा में बाल संगम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2011 में बंदेपारा आरपीसी सीएनएम सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2014 में ग्राम गुज्जाकोंटा का डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर कार्य किया । वर्ष 2022 से मार्च 2024 में बंदेपारा आरपीसी प्लाटून मिलिशिया ए सेक्शन डिप्टी कमाण्डर के पद पर कार्य किया।
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-
1. वर्ष 2017 में ग्राम मोरमेड़ से गुज्जाकोंटा जाने वाली कच्ची सड़क किनारे 3-4 किग्रा का आईईडी लगाने की घटना में शामिल।
2. वर्ष 2023 में ग्राम बंदेपारा से मद्देड़ जाने वाले रास्ते पर 15-20 किग्रा आईईडी लगाने की घटना में शामिल।
3. वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान ग्राम गुज्जाकोंटा से मोरमेड़ जाने वाले रास्ते पर 3-3 किग्रा का आईईडी लगाने की घटना में शामिल।

♦️संगठन छोड़ने का कारण:-
संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button