छत्तीसगढ़

राउरकेला झारसुगुड़ा सम्बलपुर होकर चलेगी धनबाद कोयंबटूर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन,                         

Advertisement

त्योहारों को देखते हुए रेलवे का झारखंड और कर्नाटक के यात्रियों को सहूलियत            

चक्रधरपुर। दुर्गापूजा दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने धनबाद से कोयंबटूर तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन सबलपुर रेल मंडल और चक्रधरपुर रेल मंडल के क्रमशः सम्बलपुर , चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा और राउरकेला होकर चलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नम्बर 06063 कोयंबटूर धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को कोयंबटूर से 11.50 बजे खुलेगी और यह ट्रेन सम्बलपुर रेल मंडल के सम्बलपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा ,राउरकेला में रुकती हुई तीसरे दिन यानि रविवार सुबह 08.30 बजे धनबाद पहुंचेगी।

वही ट्रेन नम्बर 06064 धनबाद कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को धनबाद से सुबह 06.00 बजे खुलेगी और यह चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला, झारसुगुड़ा और सम्बलपुर रेल मंडल के सम्बलपुर रेलवे स्टेशन में रुकती हुई तीसरे दिन यानि बुधवार को तड़के 03.45 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर स्लीपर क्लास और लगेज सह ब्रेक वेन सहित अन्य आनुषंगिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

ट्रेन के परिचालन में जहां पर्व त्यौहारों में ट्रेन में यात्रियों की भीड़ की नियंत्रित किया जा सकेगा वहीं झारखंड ओडिशा और आंध्र प्रदेश आदि राज्यों से दक्षिण क्षेत्र के कर्नाटक के विभिन्न पर्यटन स्थलों और दक्षिण कर्नाटक से आंध्र प्रदेश ,ओडिशा और  झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों को सैर सपाटे के लिए आने जाने में सहूलियत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button