धमतरी बायपास में भीषण सड़क हादसा, सीआरपीएफ के 3 जवानों समेत 4 की मौत

By
Advertisement
Advertisement



धमतरी बायपास पर आज हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 201 के तीन जवानों और एक सिविलियन की मौत हो गई, जबकि एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी जवान छुट्टी लेकर जगदलपुर कैंप से कैब बुक कर माना एयरपोर्ट जा रहे थे, जहां से उन्हें अपने-अपने गृह राज्य के लिए रवाना होना था। बताया जा रहा है कि खपरी मोड़ के पास कार चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके गृह राज्यों में भेजने की तैयारी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, धमतरी के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, कलेक्टर अविनाश मिश्रा और महापौर रामु रोहरा जिला अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *