छत्तीसगढ़

धारित्रि चौहान के कत्थक नृत्य पर दर्शकदीर्घा ने ताल पर दिया ताली

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधर समारोह के  तीसरे दिन भूपेंद्र बरेठ के तबले की थाप और धरित्री के नृत्य की जुगलबंदी रही आकर्षक का केंद्र

छतीसगढ़ रायगढ़ 39वे चक्रधर समारोह में धरित्री सिंह चौहान ने कथक नृत्य की मनलुभावन प्रस्तुति दी दर्शकदीर्घा ने उनकी प्रस्तुति पर ताल में ताली बजाते हुए प्रोत्साहित कर आशीर्वाद प्रदान किया ।धरित्री ने अपने गुरु  श्री भूपेंद्र बरेठ के  निर्देशन में। 

भजन,श्रीराम  चंद्र कृपालु भजू मन, उठान ,आमद, परन,तिहाई, रायगढ़ घराने की विशेष बंदिशे ,भवांग अष्टनैयिका और जुगलबंदी से चार चांद लगा दिया उनके साथ संगत में तबले पर  गुरु श्री भूपेंद्र राम लाल बारेठ   पढंत पर _ आयुषी दुबे,तबले पर _ श्री देवेंद्र श्रीवास, सितार पर _  रमाकांत त्रिपाठी, हरमोनियम गायन पर_ श्री साहिल सिंह ठाकुर रहे।
धरित्री के पारिवारिक परिचय एवं सांस्कृतिक यात्रा को इस तरह देखा जा सकता है,

24 फरवरी 2007 ग्राम  कठानी (पुसौर) रायगढ़ में जन्मी धरित्री सिंह चौहान के पिता स्व सुरेंद्र कुमार चौहान  एवम माता श्रीमती रीना सिंह हैं, धरित्री के बाल्यकाल में ही पिता की मृत्यु हो जाने से विषम परिस्थिति में आपकी माता की विशेष रुचि ने धरित्री को कथक शिक्षा हेतु प्रेरित किया । स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय में गुरु शरद वैष्णव के सानिध्य में 12 वर्षों की कठिन तालीम दिलाई  वर्तमान में धरित्री प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से सीनियर डिप्लोमा उत्तीर्ण हैं 

सांगीतिक यात्रा आपने बाल्यकाल में ही कुछ महत्पूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है, जिनमे  चार राष्ट्रीय गोल्ड मेडल व एक एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मान ( हीरक ) डायमंड प्रमुख उल्लेखनीय है।प्रमुख प्रस्तुतियों में पूरी कल्चर संघ द्वारा ” नृत्य मायापुरी व श्री उर्व शी” सम्मान भुवनेश्वर कल्चर डेवलपमेंट फाउं डे शन द्वारा”एक्सीलेंट” अवार्ड से सम्मानित,नृत्य महोत्सव जबलपुर द्वारा “नृत्य साधक सम्मान” सृजन भारती कल्चर एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा ” नृत्य कला श्री ” एवम नृत्य प्रतिभा ” से सम्मानित  अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव आगरा में” ताज रत्न अवार्ड ” बाल कला उत्सव सुनैना संघ दिल्ली द्वारा” स्पेशल अवार्ड ” नेपाल( काठमांडू) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय   नृत्य कला श्री” एवम एक्सीलेंस ” अवार्ड  अंतर्राष्ट्रीय मंच  बैंकाक ( थाईलैंड) द्वारा   “पद्म पानी बुद्ध प्रिय कलाकार” सम्मान से सम्मानित ।

और भी प्रमुख प्रस्तुतियों में यूथ फेस्टिवल,संस्कार भारती नाट्य केंद्र आगरा ,थियेटर मूवमेंट कटक,अखिल लोक कला सांस्कृतिक संघ पुणे ,भारत सांस्कृतिक महोत्सव कोलकाता,आदि ,इन्हें सावित्री देवी फूले महिला समिति द्वारा “नारी गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया है ।2019 में चक्रधर समारोह में प्रस्तुति दे चुकी हैं।साथ ही विगत 12 वर्षों से निरंतर क्षेत्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं व सम्मानित मंचों पर नृत्य प्रस्तुति दी है।वर्तमान में भारत सरकार द्वारा इन्हें राष्ट्रीय छात्र वृति दिया जा रहा है । धरित्री निरंतर ” कथक” आत्म सात कर रही हैं,तथा वर्तमान में अपने गुरु  श्री भूपेंद्र बरेठ के  निर्देशन में प्रस्तुतियां दे रही है।

धरित्री सिंह चौहान ने बताया कि चक्रधर समारोह के मंच में प्रस्तुति देना अत्यंत गौरव की बात है भव्य और ऐतिहासिक समारोह के आयोजन के लिये शासन प्रशासन को आभार व्यक्त करती हूं ,प्रतिवर्ष यह और भव्य और वृहद होता जाए साथ ही स्थानीय कलाकारों के कला और संस्कृति को संजोते हुए अवसर प्रदान किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button