
चक्रधरपुर। शहर की वयोवृद्ध धर्मपरायणी महिला शंाति देवी(95) का शुक्रवार को निधन हो गया। शनिवार को उनका शव यात्रा चक्रधरपुर के टोकलो रोड स्थित निवास से निकाली गई।
शांति देवी चक्रधरपुर के व्यवसायी व समाजसेवी नारायण मोदी और संतोष मोदी की माता है। उनके शव यात्रा में शहर के बड़ी संख्या समाज सेवी शामिल हुए।
उनका शव आज बंगलाटांड स्थित स्वर्गद्वार में विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र समेत परपोता प्रिंस मोदी, हर्ष मोदी, जीनू मोदी, अरब मोदी सहित परिवार के सदस्य सहित गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।