संतोष नगर में धान उपार्जन के लिए कराई जा रही साफ सफाई

किसानों को मिलेगा पर्याप्त जगह, मुख्यमार्ग नहीं होंगे बाधित
धरमजयगढ़ :- साय सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानो की उपार्जन धान की खरीदी के घोषणा अनुरूप प्रति एकड़ 21 क्विंटल व 3100 रू. की घोषणा की 15 नवंबर से खरीदी किया जाना है जिसके लिए सरकार द्वारा प्रवेश में 2739 केंद्र केदो 55 मंडिया और 78 उपमंडिया में एक साथ खरीदेंगे ।
धरमजयगढ़ आदिम जाति कल्याण सेवा समिति (T.S.S) प. क. 266 में लगभग 2400
किसान पंजीकृत हैं जो अपनी उपार्जन को समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्र में लाते है। तथा इन उपार्जन केंद्र उनके सहायक उपार्जन केंद्र दुर्गापुर के द्वारा लगभगा 80,000 हजार व
60,000 क्विंटल धान की खरीदी किया गया था।
समिति में पंजीकृत किसानों की संख्या अधिक होने के कारण T.S.S धरमजयगढ़ में सहायक धान उपार्जन केंद्र दुर्गापुर में पिछले दो वर्षों से धान खरीदी किया जा रहा है अत:
सहायक उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के लिए समिति को दुर्गापुर पंचायत द्वारा जगह उपलब्ध कराया गया है जहां चबूतरा वास सेट का निर्माण हो चुका है।
T.S.S धरमजयगढ़ के किसानों का धान खरीदी के लिए इनका कोई जगह न होने के कारण कृषि उप मंडी की जगह धारण जगह रायगढ़ रोड जल संसाधन विभाग धरमजयगढ़ कार्यालय के पास खरीदी किया जा रहा है उपर्जन स्थल पर मंडी विभाग द्वारा कई निर्माण कार्य कराए जाने के कारण इस वर्ष खरीदी के लिए असुविधा निर्मित होने की संभावना था जिस कारण समिति के कर्मचारी व प्रबंधक के द्वारा जगह उपलब्ध कराने समस्त प्रयास के फल स्वरुप तहसीलदार धर्मजयगढ़ द्वारा इन्हें संतोष नगर वार्ड क्रमांक 08 में 05 एकड़ जगह उपलब्ध कराई गई है उपार्जन सीमा कोल वार्निग होने के कारण व आधिकारिक/प्रस्तावित भूमि पर भू-अर्जन लिखे जाने के कारण अधिकारी के द्वारा इस वर्ष के लिए स्वीकृति प्रदान की हैं। T.S.S के द्वारा उपार्जन स्थल को साफ – सफाई करने मे जुट गया है।
बरहाल पर्यपत जगह उपलब्ध होने के कारण इस वर्ष धान बेचने वालों को परेशानी नहीं होगी और न ही मुख्य मार्ग पर आवागमन के लिए अबाधित होगी।




