25 नवम्बर को होगा जनपद कार्यालय बलरामुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
बलरामपुर 20 नवम्बर 2024/ जिला रोजगार अधिकरी ने जानकारी दी है कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 25 नवम्बर 2024 को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जनपद कार्यालय बलरामपुर में प्रातः 11 से 03 बजे तक किया जाएगा।
आयोजित प्लेसमेंट कैंप में महामाया ट्रेक्टर शो रूम बलरामपुर, स्वतंत्र माईक्रोफिन, अग्रिम रक्षक सर्विस, एसआईएस, टेंगो सिक्योरिटी सर्विस एवं कैप्सटोन सर्विस प्रा. लिमिटेड कंपनी उपस्थित होंगे। प्लेसमेंट कैंप में सेल्समैंन के 04, फिल्ड ऑफिसर के 50, रिलेशनशिप ऑफिसर के 10, सिक्योरिटी गार्ड के 770, सुपरवाईजर के 148, ड्राईवर के 55, गनमैन के 50, सुरक्षा जवान के 200, सुरक्षा अधिकारी के 10, कैश कस्टोरियम के 50, सीसीटीवी ऑपरेटर के 07 पद रिक्त हैं, जिसकी पूर्ति की जानी है।
उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे




