छत्तीसगढ़

एक्सपर्ट ने हाथियों से निपटने के बताए उपाय, हाथी-मानव द्वंद रोकने एक दिवसीय प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के सभाकक्ष में उदंती सीतानंदी टाइगर रिजर्व से पहुंचे हाथी विशेषज्ञ लालबहादुर विवेक आर्या, महेंद्र सिंह चौहान व नंद यादव की टीम वन कर्मियों को ट्रेनिंग देकर हाथियों को जंगल में रोके रखने के उपाय बताएं। साथ ही हाथी प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों के जान-माल के नुकसान को रोकने की चुनौतियों का सामना किस तरह से किया जाए, इसको लेकर वन कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

राजपुर वन परिक्षेत्र के खोखनिया, रेवतपुर, दुप्पी, चौरा, दलदलिया, परसवारकला के जंगल में एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। शाम ढलते ही भोजन की तलाश में हाथी गांव की ओर रूख कर जाता हैं। वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी, उप वन मंडलाधिकारी आरएसएल श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू के मागदर्शन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए गए।

हाथियों को काबू में रखने और जंगल में रोकने के तरीके बताए गए। हाथी विशेषज्ञ लालबहादुर विवेक आर्या, महेंद्र सिंह चौहान व नंद यादव ने जंगली हाथियों का समुचित प्रबंधन, हाथियों का व्यवहार, जंगली हाथियों से सुरक्षित रहने के उपाय, जंगली हाथियों की अलग-अलग पहचान करने के तरीके, जन-धन की हानि को न्यूनतम स्तर पर लाने के उपाय से अगवत कराए गए।

दिनचर्या में किस तरह से बदलाव कर हाथियों से होने वाले सामना से बचा जा सकता है, इसे विस्तार से बताया गया।
वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि अनुभवी एलिफेंट ट्रेनरो से एक दिवसीय प्रशिक्षण ली गई। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताए गए तरीके अपनाकर जानमाल के हो रहे नुकसान से बचा जा सकता है।

ताकि वनकर्मी विपरित परिस्थितयों में जनहानि से बच सके। एक दिवसीय प्रशिक्षण में वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी, उप वन मंडलाधिकारी आरएसएल श्रीवास्तव, राजपुर वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू, रामानुजगंज वन परिक्षेत्राधिकारी संतोष पांडेय, धमनी वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, रघुनाथनगर वन परिक्षेत्राधिकारी रामशरण राम, सहित वन विभाग के अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित थे।

वन विभाग ने महतारी वंदन में 1000 फलदार पौधे वितरण किए

बलरामपुर जिले राजपुर वन विभाग नर्सरी में महतारी वंदन राजपुर, परसागुड़ी, करजी, चिलमा, नरसिंहपुर को 1000 फलदार पौधे वितरण किए गए। वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू ने बताया कि महतारी वंदन में 1000 फलदार पौधे वितरण किए गए हैं। महतारी वंदन में पौधरोपण कर हरा भरा बनाया जाएगा। आमजनों को छाया के साथ फल मिलेगा। इस दौरान डिप्टी रेंजर सुशील ठाकुर सहित वन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button