डीएमएसएफ सीकेपी बना स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन

खिताबी मुकाबला में बीएसएफ जालंधर को 2-1 गोल से हराया
मुख्य अतिथि जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने विजेता टीम को किया नगद पुरस्कार व ट्रॉफी सौंप कर सम्मानित
चक्रधरपुर । सेरसा चक्रधरपुर का 29 वां आल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबला में देवेंद्र माझी स्पोर्टस फाउंडेशन चक्रधरपुर ने बीएसएफ जालंधर को 2-1 गोल से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के जीएम अनिल कुमार मिश्रा,चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव सहित सेरसा के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त करने के बाद मैच शुरु किया गया।

मैच के 16 वें मिनट में जालंधर टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 34 पंकज ने 16 वें मिनट में एक गोल दाग कर मैच में अपनी बढ़त बना लिया। इसके मुकाबले में डीएमएसएफ सीकेपी ने भी बेहतर खेल का प्रर्दशन करते हुए टीम के खिलाड़ी जर्सी 14 ओम महानंद ने 39 वें मिनट में एक गोल दाग कर मैच का बराबरी में ला दिया।

मैच के द्वितीयार्द्ध में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच कड़ा टक्कर हुआ और मैच समाप्त होने तक किसी भी टीम के द्वारा एक दूसरे टीम को गोल नहीं कर पाई। मैच के परिणाम के लिए 10-10 मिनट का अतिरिक्त खेल कराया गया जिसमें देवेंद्र माझी स्पोर्टस फाउंडेशन सीकेपी के टीम के खिलाड़ी जयपाल सिरका जर्सी नंबर 11 ने 105 वें मिनट में एक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। इस प्रकार इस टूर्नामेंट में देवेंद्र माझी स्पोर्टस फाउंडेशन की टीम चैंपियन बन गया।

विजेता टीम डीएमएसएफ सीकेपी की टीम को बतौर मुख्य अतिथि जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने एक लाख एक रुपया नगद व ट्राफी प्रदान किया। वहीं उपविजेता बीएसएफ जालंधर की टीम को 80 हजार रुपया व उपविजेता ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीआरएम तरुण हुरिया दक्षिण पूर्व रेलवे सेरसा के अध्यक्ष सुमीत नरुला उपस्थित थे चक्रधरपुर के खेल अधिकारी हेमंत मधुर, सहायक खेल अधिकारी विनय कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। समारोह का संचालन मंतोष दे ने किया। इस अवसर सेरसा के सचिव तेज नारायण प्रसाद आदि उपस्थित थे।
मैन आफ द मैच बने जालंधर के सोमीसोन शिराक
और प्लेयर आफ द टूर्नामेंट डीएमएसएफ के जयपाल सिरका
खिताबी मुकाबला में बेहतर खेल का प्रर्दशन करने के लिए जालंधर के टीम के खिलाड़ी सोमीसोन शिराक को मैन आफ द मैच चुना गया एवं उसे 3 हजार रुपया पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं पूरे टूर्मानेंट में बेहतर खेल प्रर्दशन करने के लिए डीएमएसएफ के खिलाड़ी जयपाल सिरका को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार 5 हजार रुपया प्रदान किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार डीएमएसएफ के गोलकीपर लक्ष्मण बास्को तीन हजार से पुरस्कृत किया गया।

आज के रेफरी मैच कमीश्नर उदय मिश्रा, मुख्य रेफरी रंजीत सवैयां, सहायक रेफरी तबरेज आलाम गिरोश सिंह, चौथे रेफरी छोटराय टूडू व अतिरिक्त रेफरी के जगन्नाथ राव थे।




