जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने किया पुष्प प्रदर्शनी सह कला मेला का अवलोकन, प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी लगाने वाले विजेताओं और उपविजेताओं को किया पुरस्कृत

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के तत्वाधान में चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के महात्मा गांधी पार्क में मंगलवार को पुष्प प्रदर्शनी सह कला मेला का आयोजन किया गया। आज रेलवे के जी एम अनिल कुमार मिश्रा ने प्रदर्शनी में लगाए गए पुष्प फल एवं गुलदस्ता इत्यादि का अवलोकन किया कहा कि बड़े दिनों के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसके लिए चक्रधरपुर के डीआरएम एवं सभी विभागों के अधिकारियों एवं आयोजनकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस प्रदर्शनी के लिए महिला कल्याण संघ के सदस्यों का भी आभार जताया।


जी एम ने करंजो में इस प्रदर्शनी में रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा लगाए गए आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी का जी एम अनिल कुमार मिश्रा ने अवलोकन किया। पुष्प प्रदर्शनी में मुख्य रूप से मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, मेडिकल, विद्युत टीआरडी, सुरक्षा, सिग्नल एंड टेलीकॉम आदि के द्वारा अलग अलग प्रदर्शनी लगाई गई थी।

ये हुए पुरस्कृत अंतर विभागीय पुष्प प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मैकेनिकल, द्वितीय इंजीनियरिंग और तृतीय स्थान आर पी एफ को जीएम ने ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। बेस्ट कैप्ट गार्डन का पुरस्कार कार्मिक विभाग के रीना बाला साहू , द्वितीय पुरस्कार इलेक्ट्रिक टी आर डी राउरकेला के सुनील प्रसाद यादव और तृतीय पुरस्कार ट्रैक मेंटेनर 2 राजगांगपुर के नवदीप रॉय को प्रदान किया गया। ।स्टाफ फ्लावर शो प्रतियोगिता में प्रथम मैकेनिकल विभाग टाटा के सीनियर टेक्नीशियन प्रशांत सेन गुप्ता , द्वितीय पुरस्कार आदित्यपुर के ट्रैक मेंटेनर 4 संदीप मुखर्जी और तृतीय पुरस्कार एस एंड डबल्यू विभाग के कर्मचारी बी एस राव को प्रदान किया गया।

स्टाफ पेटेल रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम मेडिकल के मंजू तिर्की और संजीता माथा , द्वितीय पुरस्कार कार्मिक विभाग के नीतू सुना और राखी कर्मकार और तृतीय पुरस्कार ऑपरेटिंग विभाग के टोनी रॉड्रिक्स और सितारा पाश्वन को प्रदान किया गया। जीएम मिश्रा ने चक्रधरपुर के डी आर एम तरुण हुरिया के प्रयास से चक्रधरपुर में पुष्प प्रदर्शनी सह कला मेला का बेहतर आयोजन के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल को 50 हजार रुपया का नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।

वहीं सर्वों की अध्यक्षा निक्की हुरिया ने भी पुष्प प्रदर्शनी वो रंगोली के बेहतर आयोजन के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की। इस अवसर पर चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया,सीनियर डी सी एम आदित्य कुमार चौधरी, सर्वो की अध्यक्षा निक्की हुरिया,सचिव भारती मीणा, सीनियर डीपीओ डॉ ऋषभ सिन्हा, रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ सुब्रत कुमार मिश्र सहित तमाम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

जीएम ने किया करंजो एकल ग्रामीण ग्रामोथान संस्था के द्वारा उत्पादित वस्तुओं का अवलोकन पुष्प प्रदर्शनी सह कला मेला में लगाए गए एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक उत्पात प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने उनकी खूब सराहना की रेलवे से संपर्क कर इसे और विस्तारित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर करंजो के एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।





