छत्तीसगढ़

भंज भवन के पास पुलिस ने पकड़ा ब्राउन शुगर तस्कर, 90 हजार से अधिक की हेरोइन जब्त

Advertisement

राउरकेला। दिनांक 08 जनवरी 2026 को सुबह गश्त के दौरान उप निरीक्षक आर.के. प्रधान को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भंज भवन स्थित एक चाय दुकान के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां चाय दुकान के पीछे एक युवक खड़ा मिला।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर युवक ने लड़खड़ाती आवाज में जवाब दिया और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। संदेह गहराने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित कुमार यादव (25 वर्ष), पिता राम सूरत यादव, निवासी चंदामारी वार्ड क्रमांक-11, थाना चक्रधरपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम (झारखंड) बताया। उसका वर्तमान पता न्यू बस स्टैंड, मछली मार्केट, थाना प्लांटसाइट, राउरकेला है।

मौके पर उप-कलेक्टर पनपोश के निर्देश पर सहायक कलेक्टर सह आपातकालीन अधिकारी हरेकृष्ण साहू (ओएएस) उपस्थित हुए। उनकी निगरानी में पुलिस और गवाहों के समक्ष जब्त पदार्थ की जांच की गई, जिसे अवैध ब्राउन शुगर (हेरोइन) पाया गया। वजन करने पर कुल 9 ग्राम 58 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 90,800 रुपये आंकी गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से 720 रुपये नकद, एक ओप्पो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 7,000 रुपये) तथा तस्करी की गई ब्राउन शुगर जब्त की। आरोपी को उसी दिन दोपहर 2:45 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस संबंध में केस नंबर 07, दिनांक 08.01.2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button