छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

बलरामपुर 11 अक्टूबर 2025/ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शपथ एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रचार वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न ग्रामों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, परामर्श और जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा लोगों को परामर्श सेवाओं से जोड़ने के लिए जिले में नियमित रूप से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है कार्यक्रम में जिले के समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी  उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button