आत्मनिर्भर भारत संकल्प के चलते आज देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा : रजनीश सिंह

आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में प्रेस वार्ता रखी गई. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये बेलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेज़ी से अग्रसर है। हाल के ऐतिहासिक जीएसटी क्रांति और उससे पहले आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर, सभी तरह के कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदीजी ने ‘विकसित भारत’ की राह को प्रशस्त किया है।

हम सबको याद है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्रीजी ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया था। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है।
मोदीजी के इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारम्भ हुआ है और 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की जयंती तक यह चलेगा।

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को हर भारतीय तक पहुँचाना है।

पिछले एक दशक से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी को लेकर जिस तेजी से काम हुआ है, उसका असर सैन्य उपकरणों के निर्यात से लेकर अंतरिक्ष, वैक्सीन हर जगह भारत की बढ़ती धाक में देखा है भारत में 100 से अधिक यूनिकॉर्न आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक हैं। सही अर्थ में हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से अंत्योदय के उद्देश्य को भी पूरा कर रहे हैं।
वर्तमान में भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस दशक के अंत तक हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी भी पांच वर्ष में दुगना कर उसे 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य लेकर हम कार्या कर रहे हैं। यह लक्ष्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक शासन, दूरदर्शी सुधारों से संभव होगा।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए, भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प है। इस अभियान के तहत ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरे देश में रथ यात्राएं, सम्मेलन, प्रदर्शनी और स्वदेशी मेले आयोजित किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके लिए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। यहां की समृद्ध संस्कृति, परंपरागत कला, शिल्प और संसाधन आत्मनिर्भरता के सशक्त उदाहरण है.
प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि हर भारतीय गर्व से कहे मैं स्वदेशी खरीदता हूँ, मैं स्वदेशी बेचता हूँ। गर्व से कहो यह स्वदेशी है, यही भावना आत्मनिर्भर भारत का मूल है।
श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आर्थिक और नीतिगत सुधारों का जो दौर चल रहा है, उसका सबसे अधिक लाभ गरीब, किसान, महिलाओं, मध्यम वर्ग को मिला है|
इस प्रेस वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैय्या सिंह राठौर,नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल,राकेश चतुर्वेदी,नीरज जैन,डा.लुसनसिंह राठौर, दयाचंद पोर्ते, राकेश दीक्षित,किशनसिंग ठाकुर,कुबेरसिंग् सर्राटी,जिला मीडिया सह प्रभारी तापस शर्मा, गंगोत्री राठौर,मथुरा सोनी,कुलदीपसिंह धीरज,योगेंद्र सिंह नहरेल,शरद गुप्ता,रमेश तिवारी,अजय रजक, मनीष श्रीवास सिद्धार्थ दुबे,,हुकुम यादव,आदित्य गुप्ता, अशोक पेंद्रो, शिव शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे|





