छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक का भाई बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद लापता, तीन दिन से घर वापस नहीं लौटा

Advertisement


रायगढ़ जिले में कांग्रेस की पूर्व विधायक का भाई पिछले तीन दिन से लापता है, थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है लेकिन अभी तक उनका कहीं कोई पता नहीं चला। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार का सबसे छोटा भाई जयपाल सिंह सिदार उम्र 43 निवासी ग्राम कटकलिया हर दिन की तरह सुबह करीब 7 बजे अपने छोटे बेटे को आत्मानंद स्कूल लैलूंगा छोड़ने के लिए कार से निकला था इसके बाद बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस नहीं लौटा।

सुबह से रात होने पर परिजनों को भी उसकी चिंता सताने लगी। आसपास और परिचितों के यहां खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ऐसे में अगले दिन जयपाल के परिजन थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी पुलिस में मामले में गुम इंसान दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जयपाल सिंह सिदार पाकरगांव का ग्राम सचिव है, जो पिछले तीन दिनों से लापता है। जयपाल सिदार के बड़े भाई ऋषि ने बताया कि, 8 भाइयों में जयपाल सबसे छोटा है और उसके दो बच्चे हैं। जयपाल अपने बेटे को स्कूल छोड़ने समय यह बोला की छुट्टी के बाद उसके दोस्त के घर चले जाएं, लेने आने में देरी होगी इसके बाद बच्चों को स्कूल छोड़ा फिर घर वापस नहीं लौटा। उसकी खोजबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button