गड्ढों में तब्दील सड़क पर घंटों फंसी पिकअप वैन, प्रशासन की लापरवाही उजागर

By
Advertisement

राउरकेला । राउरकेला से बंडामुंडा होकर बिसरा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति शुक्रवार शाम एक बार फिर सामने आ गई। करीब साढ़े सात बजे बंडामुंडा सेक्टर-सी मार्ग पर एक पिकअप वैन गहरे गड्ढे में फंस गई और घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

बरसात के कारण सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से चालक गड्ढे की वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और वाहन सीधे उसमें फंस गया। आसपास मौजूद लोगों को वाहन निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापारिक वाहन, जो हर साल हजारों रुपये रोड टैक्स चुकाते हैं, उन्हें सही सड़क न मिलने की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। अक्सर वाहनों को क्षति पहुंचती है और कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं, जिससे यह नुकसान लाखों रुपये तक पहुंच जाता है।

सड़क की दुर्दशा और मरम्मत के प्रति प्रशासन की उदासीनता लोगों के बीच आक्रोश का विषय बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *