ब्रेकिंग न्यूज़ : बीजापुर में नक्सली तांडव — एक ही रात में 5 की हत्या से सनसनी

By
Advertisement
Advertisement

कांग्रेसी कार्यकर्ता, शिक्षादूत और रसोइया को मौत के घाट उतारा, कर्मचारियों में दहशत का माहौल

नक्सली हिंसा की खौफनाक वारदात

बीजापुर जिले में एक ही रात नक्सलियों ने कहर बरपाते हुए 5 लोगों की हत्या कर सनसनी फैला दी है। मारे गए लोगों में एक कांग्रेस कार्यकर्ता, दो शिक्षादूत और एक रसोइया शामिल हैं। घटना ने न सिर्फ क्षेत्र को दहला दिया है, बल्कि कर्मचारियों और ग्रामीणों में गहरी दहशत भी फैला दी है।

 अलग-अलग स्थानों पर मिले शव

  • मारूडबाका में कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की हत्या
  • मीनागट्टा में शिक्षादूत अशोक मुचाकी और मुचाकी रमेश की हत्या
  • कंचाल में स्कूल रसोइया मडकम हड़मा और करतम कोसा की हत्या

इनमें से चार मामलों में परिजनों ने पुलिस थाने में कोई सूचना नहीं दी है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

थानेवार स्थिति

  • पामेड़ थाना क्षेत्र में चार हत्याएं
  • उसूर थाना क्षेत्र में एक हत्या

पुलिस ने फिलहाल सिर्फ एक हत्या की आधिकारिक पुष्टि की है, बाकी चार मामलों की पुष्टि नहीं हो पाई है।


कर्मचारियों में खौफ

शिक्षादूत और रसोइया की हत्या के बाद स्थानीय कर्मचारियों में गहरा भय व्याप्त हो गया है। कामकाज और स्कूल संचालन पर भी इसका असर दिखने लगा है।


प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

लगातार हो रही नक्सली वारदातों और इस बड़े हमले के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में असंतोष और डर दोनों बढ़ रहे हैं।

 


 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *