छत्तीसगढ़

सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी का शव बरामद किया गया है

Advertisement

मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद, विस्फोटक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं।

सुकमा-दंतेवाड़ा अंतरजिला क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी संबंधी आसूचना के आधार पर  सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।

अभियान के दौरान, 29 जुलाई 2025 की सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ कई बार हुई।

अब तक तलाशी अभियान के दौरान एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया है। मुठभेड़ स्थल से  हथियार, गोलाबारूद, विस्फोटक सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

अभियान के दौरान प्रेशर IED ब्लास्ट में DRG के 03 जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को सुरक्षित रूप से मुठभेड़ स्थल से बाहर निकाला गया है तथा उन्हें उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ स्थल, ऑपरेशन में शामिल यूनिट्स तथा अन्य संवेदनशील जानकारी सुरक्षा कारणों से इस समय साझा नहीं की जा सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button