छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़: नगरीय निकाय चुनाव से पहले ईवीएम जागरूकता अभियान, वार्डों में हो रहा डेमो प्रदर्शन

9 फरवरी तक चलेगा जागरूकता कार्यक्रम, मतदाताओं को दी जा रही ईवीएम से मतदान की जानकारी

रायगढ़ | नगरीय निकाय चुनाव 2025 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में ईवीएम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान रायगढ़ नगर निगम सहित सभी नगरीय निकायों में 9 फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक नागरिकों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर

ईवीएम डेमो प्रदर्शन नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के वार्डों में प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाना है, जिससे मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का सही उपयोग कर सकें।

11 फरवरी को होगा ईवीएम से मतदान

नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत 11 फरवरी को मतदान होगा।

  • मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
  • महापौर या अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेबल वाले अभ्यर्थी के सामने का बटन दबाना होगा, जिसकी पुष्टि बीप की छोटी आवाज से होगी।
  • पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल वाले अभ्यर्थी के सामने का बटन दबाकर मतदान करना होगा, जिसकी पुष्टि बीप की लंबी आवाज से होगी।

जनसामान्य को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराना प्राथमिकता

ईवीएम जागरूकता अभियान का उद्देश्य नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया की पूरी जानकारी देना और मतदान के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे निर्भीक होकर सही तरीके से मतदान कर सकें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button