आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में किया गया गणित कार्यशाला का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर, गणित विषय को रोचक एवं सहज रूप से समझने के लिए छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् रायपुर के निर्देशन में जिला स्तरीय गणित कार्यशाला आयोजन स्वामी आंत्मानंद उत्कृष्ट (हिन्दी माध्यम) विद्यालय बलरामपुर में किया गया। कार्यशाला में शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन. के. देवागंन ने बताया कि गणित हमारे जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाता है, गणित का अध्ययन करने से तार्किक और विवेकपूर्ण सोच की क्षमता विकसित होता है।

गणित विषय पढ़ने वाले छात्रों में अन्य संकाय के छात्रों की तुलना में संख्या कम होती है। इसलिए गणित विषय के प्रति छात्रों में जन जागरूकता लाना, गणित विषय के प्रति रुचि जागृत करना आवश्यक है ताकि अधिक से अधिक बच्चे गणित के क्षेत्र में अपना करियर का चयन कर सकें। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आये व्याख्याताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गणित विषय दैनिक जीवन से संबंधित व्यवहारिक कुशलता के विकास के साथ-साथ अन्य विषयों के अध्ययन में सहायक होता है।

तर्कशक्ति, बुद्धि की प्रखरता एंव कठिन समस्याओं के समाधान की योग्यता का विकास करने के लिए आवश्यक है। विद्यालयीन छात्रो में गणित के प्रति रुझान उत्पन्न करने के लिए जागरूकता लाना जरूरी है। इस दौरान महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए गणित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का वर्णन किया गया। उक्त कार्यशाला में जिला के विभिन्न विद्यालयों से कुल 100 व्याख्याताओं ने सहभागिता दी। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री सी.एस.पी. गुप्ता, श्री सुवीर रवि शैक्षणिक समन्वयक, श्री खमेश्वर कश्यप श्री नूरजहा खान एवं अन्य जन उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *