रायगढ़

चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ की नन्ही बालिका आराध्या सिंह ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Advertisement

समारोह के पांचवें दिन कार्यक्रम की शुरुआत में शास्त्रीय संगीत से बांधा समां

रायगढ़, 31 अगस्त 2025// अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के पांचवें दिन की शुरुआत रायगढ़ की नन्ही बालिका कुमारी आराध्या सिंह की मनमोहक शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति से हुई। अपनी मधुर वाणी और स्वरलहरियों से उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कुमारी आराध्या सिंह ने राग वृंदावली सारंग में छोटा खयाल, तीन ताल, द्रुत लय, तराना और मीरा भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सुरमयी बना दिया। उनकी प्रस्तुति में तबले पर राम भावसर, सारंगी पर शफीन हुसैन, हारमोनियम पर लालाराम और पलक प्रधान ने संगत दी, जिससे माहौल और अधिक जीवंत हो उठा।

बता दे कि रायगढ़ की बेटी कुमारी आराध्या सिंह पिछले चार वर्षों से चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय में गुरु माता श्रीमती चंद्रा देवांगन से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। बाल्यावस्था से ही संगीत के प्रति गहरी रुचि रखने वाली आराध्या, देश की प्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर को अपना आदर्श मानती हैं। समारोह के मंच पर इस नन्ही बालिका के आत्मविश्वास और स्वर माधुर्य ने उपस्थित संगीत प्रेमियों को गहराई तक प्रभावित किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button