कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया, भाई ने बड़े भाई की कर दी थी हत्या

Advertisement


कोरबा-बांगो। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित मोहल्ला कोठाबार में शुक्रवार को शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई से मामूली विवाद पर मौत के घाट उतार दिया। बड़े भाई की मौत के शव को बिना किसी को सूचना दिए गाव के बाहर एक स्थान पर दफन कर दिया। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत ग्राम सरपंच को दिया और सरपंच ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह किया। पुलिस ने आज रविवार को शव को कब्र से बाहर निकाला।
कोठाबार निवासी छत राम धनुवार व उसका छोटा भाई सच्चिरण धनुवार शुक्रवार की शाम शराब का सेवन कर आपस में ब्लूटूथ इयरफोन को लेकर विवाद कर बैठे और विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई सच्चिरण ने बड़े भाई छतराम पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और थोड़ी देर बाद मौत हो गई। मौत के बाद सच्चिरण ने रात में थोड़ी दूर दूसरे गांव घोघरा पारा में दिलीप बिल्डकॉन के गिट्टी खदान के पास दफन कर दिया।

सूचना बाद जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर को दी। बांगो पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी व फोरेंसिक टीम के समक्ष कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला। पंचनामा के बाद मौके पर ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। पुलिस ने आरोपी सच्चिरण को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *