शिरडी सांई भक्त मंडल और त्रिवेणी इंजिकॉन्स के सौजन्य तथा धोनी फैंस क्लब के सहयोग से आयोजित हुआ 23 वां रक्तदान शिविर,  

3 Min Read
Advertisement

मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने कहा रक्तदान से बड़ा दान नहीं            

चक्रधरपुर। हर साल की भांति इस साल भी 7 जुलाई 2024 रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्म दिन के अवसर पर धोनी फैंस क्लब के सहयोग से शिरडी साई भक्त मंडल चक्रधरपुर और त्रिवेणी इंजिकॉन्स प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर के सौजन्य से 23 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के कम्यूनिटी हाल( महात्मा गांधी सभागार) में आयोजित इस रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने भाग लिया।

उन्होंने सर्व प्रथम शिरडी साईं बाबा4¹⁰ के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर इसका शुभारंभ किया। विधायक सुखराम उरांव कहा की रक्त दान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की चक्रधरपुर में धौनी फैंस क्लब और सहयोगी संस्थाओं के द्वारा आयोजित किए गए रक्तदान शिविर से लोगों को काफी फायदा होगा।

उन्होंने कहा की जल्द ही चक्रधरपुर में ब्लड बैंक स्थापित किया जायगा। यहां ऐसी व्यवस्था जाएगी की यहां रक्त दिया भी जा सके ओर लिया भी जा सके । रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए उन्होंने आयोजक शिरडी साईं भक्त मंडल ,धौनी फैंस क्लब ओर त्रिवेणी इंजिकॉन्स प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

धौनी फैंस क्लब के संयोजक  आर श्रीकांत उर्फ डिक्की राव सहित शिरडी साईं भक्त मंडल ,सी आर पी एफ, विभिन्न राजनीतिक दल के नेता,समाजसेवी,कॉरपोरेट अधिकारी सहित लगातार रक्तदान कर रहे कई सदस्य गण शामिल हुए।

मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सारंगी, खरसावां के विधायक दशरथ गगराई,समाजसेवी डा विजय गगराई ,त्रिवेणी इंजिकॉन्स के आदर्श दोदराजका, मिनती दोदराजका, गणेश पाडिया, उत्तम साव, डब्बू खिरवाल, गुलशन चुग, शिव भगेरिया, विनोद भगेरिया, शेख अनवर, विजय मेलगांडी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर केक काटकर धोनी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनने में मेडिकल टीम, ब्लड बैंक, रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देर शाम को रेलवे स्टेशन के पास धोनी फैंस क्लब ओर जननायक समिति के सहयोग से गरीबों के बीच भोजन वितरण किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *