धर्म परिवर्तन कराने वाला गिरफ्तार, जेल दाखिल

By
Advertisement
Advertisement

राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत सिंगचोरा गांव में धर्म परिवर्तन कराने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम दुप्पी निवासी 39 वर्षीय शिव कुमार मानिकपुरी पिता सेवल पनिका ने थाना पहुंच केस दर्ज कराया कि ग्राम सिंगचोरा निवासी 36 वर्षीय भरत चेरवा पिता दिलबोध चेरवा छह माह पूर्व से इसके परिवार के लोगो को धर्म परिवर्तन करने हेतु बहला फुसला रहा है, मना करने पर भी कई बार इसके घर पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन का प्रलोभन भी देता रहा है।

आरोपी भरत चेरवा रविवार को सुबह करीब 10 बजे प्रार्थी के घर पहुंचकर इसके परिवार वालो को ईसाई धर्म अपनाने के लिए बोल रहा था, तथा प्रर्थना करा रहा था तब प्रार्थी सूचना पाकर घर आया प्रार्थी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माना आरोपी भरत चेरवा के द्वारा हिन्दू धर्म छोडकर ईसाई धर्म अपनाने पर बाल बच्चो को अच्छी शिक्षा,

स्वास्थ्य एवं अच्छी नौकरी का भी प्रलोभन देकर जबरन ईसाई धर्म मनवाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी भरत चेरवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने कहा कि कुछ लोंगो के द्वारा गांव के भोले-भाले लोंगो को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने को बहकाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि किसी के बहकावे में न आए। धर्म परिवर्तन कराने की कही भी सूचना मिलने पर पुलिस को सूचना दें।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *