तवांग यात्रा पर निकले भारत तिब्बत सहयोग मंच के स्वयंसेवक

2 Min Read
Advertisement

भारत तिब्बत सहयोग मंच के स्वयंसेवकों का जत्था आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग के लिए रवाना हुए स्वयंसेवकों का दल गोवहाटी में कामाख्या मंदिर का दर्शन कर 19 नवम्बर को अरुणाचल प्रदेश कि और प्रस्थान करेंगे जो भूटान बॉर्डर दाइरॉंग, तवांग से होकर चाइना बॉर्डर बोमडीला ओर तेजपुर कि यात्रा करेंगे भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश महामंत्री दिलेन्द्र कौशिल ने बताया कि मंच के द्वारा यह यात्रा विगत चौदह वर्ष अनवरत चल रही है

जिसका उद्देश्य कैलाश मानसरोवर और तिब्बत को  चीनी कब्जे से मुक्त कराने देश भर के एक वातावरण का निर्माण करना है इस वर्ष देश के अलग अलग भागो से लगभग 400 स्वयंसेवकों का जत्था इस यात्रा में शामिल हो रहे है जिसमे छत्तीसगढ़ से 22 लोग यात्रा में सहभागी बने हैं श्री कौशिल इस आशय कि जानकारी देते हुए बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक अनुसांगिक संगठन है

जिसका गठन सन 1999 में किया गया था इस यात्रा में बड़ी संख्या में बिलासपुर से वन्देमातरम मित्र मण्डल के सदस्य भी शामिल है जिनमें महेंद्र जैन राजीव नयन शर्मा  प्रणव समदरिया कुंदन धर दीवान आदित्य पाण्डेय नागेश्वर वस्त्रकार रामकुमार वस्त्रकार दिनेश जैन राम प्रकाश लाल  प्रमुख हैं

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *