शादी का झांसा देकर शोषण और ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

By
Advertisement

➡️ मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिलाने के नाम पर की थी डेढ़ लाख की ठगी
➡️ जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा

जशपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिलाने के बहाने पीड़िता से डेढ़ लाख रुपए भी हड़प लिए थे।

आरोपी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी जाहिद हुसैन (29 वर्ष) वर्ष 2023 से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी ने उसे अंबिकापुर में किराए के मकान में भी रखा और मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लाइसेंस दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपए लिए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने इनकार कर दिया और पैसे लौटाने से भी बचने लगा।

महिला की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376(2) और 420 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने सन्ना से किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जाहिद हुसैन ग्राम सन्ना में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे 25 फरवरी 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस मामले में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक रवि शंकर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक स्नेह लता सिंह, मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद खलखो और आरक्षक राजीव लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *