उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देवांगन समाज व क्षत्रिय पवार समाज के भवनों का किया लोकार्पण

By
Advertisement
Advertisement

समाजिक विकास को मिलेगी नई दिशा-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

कवर्धा 17 नवंबर 2025। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा प्रवास के दौरान देवांगन समाज तथा क्षत्रिय पवार समाज के नए सामुदायिक भवनों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर समाजजनों ने उपमुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ एवं शाल-श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद ग्रहण करने के साथ हुई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री कपूरचंद ठाकरे, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री शंभू देवांगन, श्री लोकनाथ देवांगन, श्री योगेश ठाकरे सहित सामज के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

लोकार्पण अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दोनों समाजों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नवीन भवन की सौगात के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन समाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा समाज के युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सरकार समाजों के सशक्तिकरण एवं उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार समाजों के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है। नए सामुदायिक भवन समाज की विविध गतिविधियों, बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि समाजजन इस भवन का उपयोग सामाजिक सौहार्द, पारस्परिक सहयोग और सकारात्मक विकास के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाजों के विकास एवं उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग प्रदान करता रहेगा। समाज के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को इस सौगात के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नए भवन से समाजिक गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी और समाज के युवाओं को भी एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *