जीएम ने किया बंडामुंडा रेलवे यार्ड का निरीक्षण स्टेशन के विकास योजनाओं के प्रगति का लिया जायजा

2 Min Read

कैरेज एंड वैगेन विभाग के कर्मचारियों को सच्चे लगन और निष्ठा के साथ काम करने का सुझाव दिया

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने मंगलवार को चक्रधरपुर रेलमंडल के बंडामुंडा का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बंडामुंडा ए केबिन पहुंच कर तमाम विभागीय अधिकारियों से रेलवे यार्ड से जु़ड़ी जानकारी हासिल की। जीएम ने इस दौरान अधिकारियों को बंडामुंडा ए केबिन से बंडामुंडा रेलवे यार्ड के बीच रेल ट्राफिक को जाम मुक्त करने का दिशा निर्देश दिया।

इसके बाद जीएम मिश्रा बंडामंुडा डिर्पाचर यार्ड पहुंचकर यार्ड का निभिन्न यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड के ट्रेक, पाथ वे का निरीक्षण किया। इसके बाद वे बंडामुंडा कैरेज एंड वैगेन विभाग पहुंच कर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से मिलकर उन्हें सच्चे लगन और निष्ठा के साथ काम करने के लिए सुझाव दिया।

जीएम मिश्रा ने बंडामुंडा और राउरकेला में शुरु किए गए नई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। साथ यहां शुरु होने वाले नए परियोजनाओं का ब्लू प्रिंट का निरीक्षण किया।

चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा राउरकेला सहित विभिन्न स्टेशनों के विकास कार्य का नक्शा के माध्यम से जानकारी ली। अधिकारियों को समय पर परियोजनाओं को पूरा करने का दिशा निर्देश दिया। आज जीएम मिश्रा शालीमार से विशेष सेलून से सुबह छह बजे राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचे। राउरकेला से वे करीब 9 बजे बंडामुंडा पहुंचकर निरीक्षण का कार्य शुरु किया। इस दौरान उनके साथ चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया सहित अन्य विभागीय आला अधिकारी मौजूद थे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *