
चक्रधरपुर। महिला दिवस के उपलक्ष्य में चक्रधरपुर रेलवे कार्मिक विभाग के महिला कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के महिला विंग के तत्वाधान में गुरुवार को साउथ वेस्ट रेलवे इंस्टीट्यूट में रेलवे कर्मचारियों के बीच एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन चक्रधरपुर महिला कल्याण संघ( सर्वो ) की अध्यक्षा डॉ निक्की हुरिया ने फीता काटकर किया। इस रक्तदान शिविर मे कुल 43 रेलकर्मियों ने रक्तदान किया।

इस शिविर में चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रेल कर्मचारियों के द्वारा स्वेच्छा के रक्तदान किया गया। इस अवसर पर आयोजन कर्ताओं में एपीओ के भानुलता, झिमली चटर्जी, रीना बाला साहू, सुलाता, टोनी, कविता, रूपा घोषाल , सिंधु देवी, शाइनी, मोनालिसा, सीमा सहित रेल मंडल के विभिन्न विभाओं के महिलाएं शामिल हुई।

रक्तदान शिविर का जायजा चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ने लिया। डी आर एम हुरिया ने रक्तदान शिविर का आयोजन के लिए महिला कर्मचारियों की सराहना किया एवं इस प्रकार का आयोजन आगे भी जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडीआरएम विनय कुजूर, सीनियर डीपीओ डॉ ऋषभ सिन्हा, सीनियर डीईएन आर पी मीणा, सहित तमाम विभाग के शाखा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



