अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement

माधौगढ़ में बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी

जालौन (माधौगढ़)। कस्वा माधौगढ़ से भीमनगर ऊंचा मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

जानकारी के अनुसार गौरव कुमार पुत्र रविंद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष और बोरे पुत्र रामेश्वर, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी विस्वारी मछंड (भिंड, मध्यप्रदेश) बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भीमनगर के पास यह हादसा हो गया।

घटना के बाद दोनों को घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक का इलाज जारी है।

अज्ञात वाहन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा मिट्टी या मौरंग के ट्रैक्टर से होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी, वाहन की तलाश जारी

प्रभारी निरीक्षक माधौगढ़ अभिलाष कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके पर जांच की गई है और प्रारंभिक रूप से अज्ञात वाहन से टक्कर की पुष्टि हुई है। किस वाहन से हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी व अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

 

Advertisement
Share This Article