डीआरएम कहा रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक की सारी प्रक्रिया पूरी, जल्द मिलेगा लोगों की इसकी सुविधा ,
ब्लड डोनर डे के अवसर पर रेलवे अस्पताल में आयोजित रक्त दान शिविर में सिनियर डीओएम, सीएमएस समेत 47 लोगों ने किया रक्तदान
उपायुक्त ने दिए ब्लड की स्थापना में सहयोग का आश्वासन
चक्रधरपुर । वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के अवसर पर रविवार को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में रक्तदान शिविर के आयोजन किया गया। अस्पताल के ब्लड स्टोरेज केंद्र में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने किया। इस अवसर पर चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुब्रत कुमार मिश्र, सिनियर डीओएम मनीष पाठक, सीआरपीएफ के कमांडेंट अंबूज मुत्थल शामिल होकर रक्तदाताओं का हौसलाफजाई किया।

शिविर में सीआरपीएफ के कमांडेंट मुत्थल समेत 15 से अधिक जवान शामिल हुए। सीआरपीएफ 60 बटालियन के 15 से अधिक जवानों ने रक्तदान किया वहीं रेल मंडल के सिनियर डीओएम मनीष पाठक, एसीएमएस डा.सुष्मा अनिता सांगा, वरिष्ठ नर्स जयंती सुंडी समेत कुल 47 लोगों ने रक्त दान किया। शिविर में सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिन्हें प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। शिविर में रेलवे अस्पताल के एसीएमएस डा. जी सोरेन, डा. श्याम सोरेन, सीआरपीएफ 60 बटालियन के डा. दीपक , एनएओ शिखा मजूमदार, राजकुमार शाह, राजीव कुमार,दीपक कुमार,समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।
रेलवे अस्पताल में जल्द उपलब्ध होगा ब्लड बैंक सुविधा
रक्तदान शिविर में शामिल होकर डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती है। इस लिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने रेलवे अस्पताल के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक अधिक लोगों को शामिल होकर रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक की सारी प्रक्रि या संपन्न हो गया। 2-3 महीने से ब्लब बैंक बनकर तैयार है। जल्द ही राज्य सरकार की टीम इसकी जांच करेगी और एनओसी प्रदान करने के बाद यहां ब्लड बैंक शुरु हो जाएगा जिसका अंचल के लोगों को फायदा होगा।
रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक होने से लोग होंगे लाभान्वित – उपायुक्त
शिविर देर से पहुंचे पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि रेलवे अस्पताल के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय योग्य है। उन्हें सभी रक्तदाताओं का आभार जताया और उन्हें उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा होने से अंचल के लोगों को काफी लाभ होगा। ब्लड के कार्य को आगे बढ़ाने एवं इसमें उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है। इस असवर पर सदर अस्पताल के सर्जन डा. जुझार माझी समेत अन्य बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल थे।


