मानसून के चलते छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यान 1 अक्टूबर तक बंद, पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

Advertisement
Advertisement

रायपुर। मानसून के मौसम को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। वन विभाग ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि ये सभी संरक्षित वन क्षेत्र अब 1 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेंगे


इन प्रमुख वन क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित

पर्यटकों के लिए जिन संरक्षित क्षेत्रों में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा, उनमें शामिल हैं—

  • अचानकमार टाइगर रिजर्व
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व
  • बार नवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य
  • कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

जंगल सफारी और पर्यटन गतिविधियां रुकीं

वन विभाग के अनुसार मानसून के दौरान वन क्षेत्रों में सुरक्षा और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस अवधि में जंगल सफारी सहित सभी पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी।


2 अक्टूबर से फिर खुलेगा पर्यटन

विभाग ने जानकारी दी है कि 2 अक्टूबर से सभी संरक्षित वन क्षेत्रों में जंगल सफारी और पर्यटन गतिविधियां फिर से शुरू कर दी जाएंगी


वन विभाग की अपील

वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और बंद अवधि में इन क्षेत्रों में प्रवेश का प्रयास न करें, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखा जा सके।

Advertisement
Share This Article