प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी के बीच आंधी-बारिश के आसार, मानसून ने दी दस्तक

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। प्रदेश में तेज गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में धूप और छांव की स्थिति बनी रह सकती है।

अगले 24 घंटे में बारिश और गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में तेज अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

अंडमान पहुंचा मानसून, केरल में 26 मई तक दस्तक की उम्मीद

इधर मानसून को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर चुका है।

अनुमान है कि मानसून 26 मई तक केरल पहुंच सकता है, जिसके बाद धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। मानसून की प्रगति पर मौसम विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।

Advertisement
Share This Article