धमतरी में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, आग की लपटों से मची अफरा-तफरी

By
Advertisement
Advertisement

धमतरी। धमतरी शहर के सोरिद पुल के पास रविवार को एक ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। तेज धमाकों और उठती आग की लपटों से लोगों में दहशत फैल गई।

चिंगारी के बाद हुआ बड़ा धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से पहले चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। कुछ ही देर बाद तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर आग के गोले में तब्दील हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

गर्मी के कारण बढ़ रहा बिजली उपकरणों पर दबाव

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में ट्रांसफार्मरों में आग लगने और ब्लास्ट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भीषण गर्मी के कारण बिजली उपकरणों पर अधिक दबाव पड़ रहा है, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

लोगों ने की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

बताया जा रहा है कि इस गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर में आग लगने की यह चौथी या पांचवीं घटना है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Advertisement
Share This Article