आज से इतने दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बस्तर में नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर: Amit Shah Chhattisgarh Visit केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 17 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। (Amit Shah CG Tour) इस दौरान वे रायपुर और बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों, सुरक्षा स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। (Amit Shah Naxal Meeting) वहीं जनसुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, वे 18 मई को बस्तर पहुंचेंगे, जहां वे नेतानार सुरक्षा केंद्र को जनसुविधा केंद्र के रूप में जनता को समर्पित करेंगे। (Amit Shah Bastar Tour) दौरे के दौरान मुख्य सचिव गृह मंत्री को बस्तर के विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन से जुड़े प्रयासों पर प्रेजेंटेशन देंगे। इसके अलावा अमित शाह शहीद जवानों के परिजनों और नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

बताया जा रहा है कि वे उन लोगों और संगठनों से भी चर्चा करेंगे, जो लंबे समय से नक्सल उन्मूलन के लिए काम कर रहे हैं। वहीं 19 मई को गृह मंत्री मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे, जहां सुरक्षा, विकास और आपसी समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement
Share This Article