Shiksha Gunvatta Raigarh : संकुल चांदमारी में शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यालय संचालन को लेकर मासिक बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement

रायगढ़। संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में सोमवार 27 जुलाई 2026 को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।

विभागीय निर्देशों का समय-सीमा में पालन करने पर दिया जोर

संकुल प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव ने सभी प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों से शासन एवं शिक्षा विभाग के निर्देशों का पूरी निष्ठा, गंभीरता और समयबद्धता के साथ पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने CGVSK ऐप में ऑनलाइन उपस्थिति, UDISE अपडेट, MBU अपडेट, छात्रवृत्ति कार्य, वार्षिक कार्ययोजना, गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों की गुणवत्ता सुधार, मेंटर शिक्षक नियुक्ति, शी-बॉक्स एवं POCSO शिकायत बॉक्स की उपलब्धता, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, दैनंदिनी संधारण, शुद्ध पेयजल, सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण, पुस्तक वितरण, वृक्षारोपण तथा विद्यालय अनुशासन सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की।

शैक्षणिक नवाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष चर्चा

बैठक के दूसरे सत्र में डॉ. मनीषा त्रिपाठी, प्रधान पाठक, शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, रायगढ़ ने विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता, निरीक्षण पंजी, जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र, मध्यान्ह भोजन, एनएमएमएस एवं नवोदय परीक्षा की तैयारी, इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान मॉडल, FLN क्रियान्वयन, किचन गार्डन, ब्लूप्रिंट आधारित अध्यापन, कक्षा सजावट, विज्ञान एवं गणित कॉर्नर, पालक संपर्क, समय-सारिणी, शैक्षणिक गतिविधियों का दस्तावेजीकरण तथा विद्यार्थियों के समग्र कौशल विकास पर जोर दिया।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी एवं त्रैमासिक पत्रिका पर भी हुई चर्चा

बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने, संकुल की त्रैमासिक पत्रिका प्रकाशित करने, सहगामी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कार्ययोजना बनाने का आह्वान

प्रभारी प्राचार्य श्रीमती गायत्री ठाकुर ने विद्यालयों की व्यावहारिक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शीघ्र दूर करने और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता बताई।

बैठक के अंत में संकुल प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

बैठक में संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सन्नी खाण्डे, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती गायत्री ठाकुर, श्रीमती विभा शर्मा, प्रधान पाठक श्री अनिल कुमार मोदी, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डॉ. मनीषा त्रिपाठी, श्रीमती गौरी मोहंती, श्रीमती क्षमा साहू, श्री दीपक पटेल, श्री माधवराम सिदार, श्रीमती भावना दुबे, रश्मि भगत सहित संकुल के सभी प्रधान पाठक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article