शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यालयों के प्रभावी संचालन को लेकर संकुल चांदमारी में हुई मासिक समीक्षा बैठक

Advertisement
Advertisement

शासन के निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परीक्षा परिणाम पर दिया गया विशेष जोर

रायगढ़। शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से सोमवार, 27 जुलाई 2026 को संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन संकुल प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। संकुल प्राचार्य ने सभी प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों से शासन एवं विभाग द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों का समय-सीमा में गंभीरता, पारदर्शिता और पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करने का आह्वान किया।

शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

बैठक के प्रथम सत्र में सीजीवीएसके एप पर ऑनलाइन उपस्थिति, यू-डाइस अपडेशन, एमबीयू, छात्रवृत्ति कार्य, गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों की विशेष कार्ययोजना, वार्षिक शाला योजना, मेंटर शिक्षक नियुक्ति, शी-बॉक्स एवं पॉक्सो शिकायत बॉक्स, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, दैनंदिनी संधारण, सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण, कक्षा कार्य एवं गृहकार्य की नियमित समीक्षा, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रयास, स्वच्छ पेयजल, पुस्तक स्कैनिंग, दैनिक प्रार्थना, वृक्षारोपण तथा कर्तव्यनिष्ठा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विद्यालयों में अनुशासन, नवाचार और प्रतिस्पर्धी शिक्षा पर विशेष फोकस

द्वितीय सत्र में डॉ. मनीषा त्रिपाठी, प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय प्रबंधन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यालयों में उच्च अधिकारियों की जानकारी प्रदर्शित करने, निरीक्षण पंजी संधारित करने, जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र बनवाने, स्वच्छता व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, एनएमएमएस एवं नवोदय परीक्षा की तैयारी, इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान मॉडल, एफएलएन मिशन, किचन गार्डन, ब्लूप्रिंट आधारित अध्यापन, कक्षा सजावट, विज्ञान एवं गणित कॉर्नर, पालक संपर्क, समय-सारिणी, शैक्षिक गतिविधियों का दस्तावेजीकरण, नवाचार, विद्यार्थियों के कौशल विकास, बाल सदन गठन तथा स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन सहित संकुल त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही शिक्षकों से सुझाव भी प्राप्त किए गए।

बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कार्ययोजना बनाने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य श्रीमती गायत्री ठाकुर ने विद्यालयों की व्यावहारिक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति तथा बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता बताई।

सभी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही

बैठक में संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सन्नी खाण्डे, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती गायत्री ठाकुर, श्रीमती विभा शर्मा, प्रधान पाठक श्री अनिल कुमार मोदी, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डॉ. मनीषा त्रिपाठी, श्रीमती गौरी मोहंती, श्रीमती क्षमा साहू, श्री दीपक पटेल, श्री माधवराम सिदार, शिक्षिका श्रीमती भगवती शर्मा, सहायक शिक्षक श्रीमती भावना दुबे, रश्मि भगत सहित संकुल के सभी विद्यालयों के प्रधान पाठक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन

बैठक के अंत में संकुल प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी शिक्षकों का समर्पित प्रयास अत्यंत आवश्यक है। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

Advertisement
Share This Article