तीन दिवसीय कैंप का समापन महात्मा गांधी सभागार में होगा, सफल कैडेटों को मिलेगा आगे के शिविर में अवसर
चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स चक्रधरपुर मंडल द्वारा तीन दिवसीय तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप 2026 का आयोजन किया गया है। इस शिविर में दर्जनों कैडेटों ने भाग लेकर विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विविध गतिविधियों के साथ कैडेटों का मूल्यांकन
कैंप के दौरान कैडेटों को मैपिंग, फर्स्ट एड, हॉबी, हैंडीक्राफ्ट, सामाजिक सेवा और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे कार्यों में उनकी दक्षता की भी जांच की गई।
समापन समारोह में होगा सम्मान
कैंप का समापन रविवार को महात्मा गांधी सभागार में एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर चक्रधरपुर मंडल के प्रबंधक सह भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के अध्यक्ष तरुण हुरिया तथा दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संघ की अध्यक्षा डॉ. निक्की हुरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान करेंगी।
अधिकारियों और प्रशिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस आयोजन में टाटानगर के महेश चौहान, चक्रधरपुर के चंचल हाजरा, जे डोरा, मुरारी लाल पाठक, रमन कुमार सहित महिला विंग की बंदना बर्मन, बनानी बंदोपाध्याय, आरती तांती, शोभा विश्वकर्मा एवं अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आगे के शिविर के लिए चयन प्रक्रिया
बताया गया कि इस टेस्टिंग कैंप में सफल कैडेट गार्डन रीच मुख्यालय में आयोजित होने वाले अगले शिविर में शामिल होंगे। वहां सफल होने वाले प्रतिभागियों को दिल्ली मुख्यालय के राष्ट्रीय स्तर के शिविर में भाग लेने का अवसर मिलेगा।


