चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स चक्रधरपुर जिला द्वारा रविवार को स्थानीय स्काउट डेन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग सत्र कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष का कार्यक्रम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के विशेष थीम पर आधारित था। रविवार सुबह बजे स्काउट डेन, चक्रधरपुर में इंडियन योगिनी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्षा डॉ. प्रिया मुंडा, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्षा केंद्रीय क्षेत्र, सुश्री अर्चना आदि ने भाग लेकर उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में जिला आयुक्त (स्काउट) सह वरष्ठि मंडल अभियंता सीनियर डीईएन कॉर्डिनेशन आरपी मीणा एवं अन्य विशेषज्ञों का विशेष मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम का संचालन देश और राज्य की प्रतष्ठिति योग विशेषज्ञों की देखरेख में हुआ।

सुश्री अर्चना और डॉ. प्रिया मुंडा ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभन्नि योग आसनों, प्राणायाम, श्वसन क्रियाओं और ध्यान तकनीकों का गहन अभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, बेहतर एकाग्रता, तनाव प्रबंधन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का अचूक साधन है। बढ़ती उम्र में स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना अनिवार्य है।

इस अवसर पर स्काउट्स चक्रधरपुर के जिला आयुक्त (स्काउट) सह सीनियर डीईएन मीणा ने सभी स्काउट्स, गाइड्स और रेल कर्मियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्काउट्स के जिला संगठन आयुक्त मुरारी लाल पाठक ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चन्हि दे कर सम्मानित किया। इस योग शिविर में चक्रधरपुर जिले के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और विभन्नि स्काउट लीडरों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने योग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, सद्भाव और कल्याण के संदेश को प्रसारित करने का सामूहिक संकल्प लिया।


